तर्ज़-मेरे प्यार की उमर हो-----।
शेयर-मिल करके सतगुरु तुम्हे खुश खूब हो गया हूँ।
दुनियाँ की सारी दौलत दाता मैं पा गया हूँ।
बख्शा मुझे खज़ाना अपने ही नाम का जो।
उसको जपूँ हमेशा विनय ये कर रहा हूँ।
टेक- तेरे नाम मे लगी हो इतनी लगन।
तेरे नाम में जीऊँ तेरे नाम में खतम।।
1. नाम में तेरे दाता यूं खो जाऊं मैं।
चारों तरफ बस तुझको ही पाऊँ मैं।
तेरी प्रीत में बढ़ती रहे मेरी लगन।।
2. मेरी सुरति स्वामी तुझ संग जुड़ी रहे।
सब से सिमट कर तेरी ओर मुड़ा रहे।
गुण गाऊं नाथ मैं तेरे ही हरदम।।
3. इक टक छवि ये तेरी पल भर निहारूँ मैं।
प्यारा तेरा नाम भगवन सदा ही उचारूं मैं।
तेरी सेवा में हाज़िर है ये जानो तन।।
4. प्रेमी ये तेरा प्रभु तुझ पे कुर्बान है।
सब कुछ मिला है बस एक अरमान है।
तेरे चरणों में अन्त समय निकले मेरा दम।।
शेयर-मिल करके सतगुरु तुम्हे खुश खूब हो गया हूँ।
दुनियाँ की सारी दौलत दाता मैं पा गया हूँ।
बख्शा मुझे खज़ाना अपने ही नाम का जो।
उसको जपूँ हमेशा विनय ये कर रहा हूँ।
टेक- तेरे नाम मे लगी हो इतनी लगन।
तेरे नाम में जीऊँ तेरे नाम में खतम।।
1. नाम में तेरे दाता यूं खो जाऊं मैं।
चारों तरफ बस तुझको ही पाऊँ मैं।
तेरी प्रीत में बढ़ती रहे मेरी लगन।।
2. मेरी सुरति स्वामी तुझ संग जुड़ी रहे।
सब से सिमट कर तेरी ओर मुड़ा रहे।
गुण गाऊं नाथ मैं तेरे ही हरदम।।
3. इक टक छवि ये तेरी पल भर निहारूँ मैं।
प्यारा तेरा नाम भगवन सदा ही उचारूं मैं।
तेरी सेवा में हाज़िर है ये जानो तन।।
4. प्रेमी ये तेरा प्रभु तुझ पे कुर्बान है।
सब कुछ मिला है बस एक अरमान है।
तेरे चरणों में अन्त समय निकले मेरा दम।।
No comments:
Post a Comment