Wednesday, March 23, 2016

-परमहँसों की दिव्य ज्योति से रोशन हुआ जहान।


तर्ज़--देख तेरे संसार की------.
टेक--परमहँसों की दिव्य ज्योति से रोशन हुआ जहान।
ये हैं परम पुरुष महान।।

1. प्रेम भक्ति का पथ दर्शाया बिछुड़ी रुहों को है मिलाया।
श्री चरणों में दिया हमें है श्री सतगुरु ने स्थान।।

2. नाम का खोल दिया भण्डार घर घर फैला है प्रचार।
आरती पूजा सेवा सत्संग करो भजन व ध्यान।।

3.मिला हैदुर्लभ तनइन्सानी इसकी कदर तू करले प्राणी।
सन्त शरण में आकर के तू कर आत्म कल्याण।।

4.ज्ञानकीज्योति ह्मदय भरलोसुखमय जीवनअपनाकर लो।
खोल दिखाया घट भीतर जो आनन्द सुख की खान।।

5.सतपुरुषोंकी सुनले वाणी उसपरअमल तू करले प्राणी।
दासन दास तू कर दे अपना तन मन धन कुर्बान।।

No comments:

Post a Comment