Thursday, December 29, 2016

 तर्ज़-जन्म जन्म का साथ है----।
टेक-कई जन्मों का साथ है हमारा तुम्हारा हमारा तुम्हारा।
    कभी न रूठो हमसे स्वामी चाहे रूठे जग सारा।।

1.  गवाह हमारे प्यार के सूरज चाँद सितारे।
     त्रेता में तुम राम बने और हम वानर तेरे प्यारे।
       द्वापर में हम ग्वाले बने और कृष्ण रूप तुम धारा।।

2.  कलियुग में तुम सतगुरु सन्त रूप में आये।
     कई कोटिन जीवों में हम तेरे गुरुमुख कहलाये।
      हर युग में हम तुझसे जुड़े हैं ये सौभाग्य हमारा।।

3.  सपने में भी सतगुरु ये बन्धन न टूटे।
     तुझसे प्रेम पुराना संग कभी न छूटे।
      प्रीत का मार्ग अति कठिन है तेरा एक सहारा।।

4.  हर पल ध्यान हो तेरा ये ही विनय हमारी।
     आठों पहर आँखों में बसे ये सूरत प्यारी।
      मरते दम हो नाम ज़ुबाँ पर ""प्रेमी'' कहे पुकारा।।

Thursday, December 1, 2016

-कर दो प्रभु अब कर दो रहमत की नज़र अब कर दो।

  तर्ज़--बच्चे मन के सच्चे------।
  टेक--कर दो प्रभु अब कर दो रहमत की नज़र अब कर दो।
     कब से आस लगाये बैठे खाली झोली भर दो।।

  1.    सृष्टि के हर कौने में तेरी दया की धूम मची।
      जो भी आया शरण तेरी उस पर तूने रहमत की।
        शान तेरी को सुन करके झोली फैलायी तेरे दर पे।
        अपनी प्रेमा भक्ति से प्रभु जी इसको अब तो भर दो।।

  2.    मेरे ह्मदय मन्दिर में नाम की अनुपम ज्योति जगे।
      लिव लग जाये चरणों से दिल में बस तू ही तू रहे।
        ये है मेरे दिल का भाव और नहीं है कुछ भी चाव।
        करुणा के सागर सतगुरु जी इतनी दया अब कर दो।।

  3.    निशदिन तव चरणों के संग जुड़ी रहे तार मेरे दिल की।
      इक पल कभी न दूर होऊँ मन्ज़ूर करो प्रभु विनती।
        तुम ही हो बस दास के मीत पाऊँ सदा तेरी निर्मल प्रीत।
        ये उपकार नहीं भूलूँगा अपनी भक्ति का वर दो।।

Thursday, November 17, 2016

दुर्लभ मानुष तन को पाकर दुर्लभ वस्तु को पाना है।

तर्ज़--दिल लूटने वाले-----।
टेक--दुर्लभ मानुष तन को पाकर दुर्लभ वस्तु को पाना है।
                मालिक की भक्ति कमा करके इस जन्म का लाभ उठाना है।।

1.इस दुर्लभ देहि की महिमा सन्तों ग्रन्थों ने उचारी है।
        इस जीवन की जो करता कदर उसे कीमत मिलती भारी है।
            हर घड़ी हर पल हर स्वांस स्वांस मालिक का नाम ध्याना है।।

2.तेरे जीवन का जो मकसद है सतपुरुष तुझे बतलाते हैं।
        अपने सुन्दर उपदेशों से प्रभु की पहचान कराते हैं।
            सतगुरु की पावन सेवा कर लोक और परलोक बनाना है।।

3.है असली काम तेरा जग में केवल प्रभु की भक्ति करना।
        सिवा इसके दीगर कामों में तुम चित को कभी नही धरना।
            दुनियाँ के बखेड़ों में फँसकर मकसद को नहीं भुलाना है।।

4.यह लक्ष्य तभी होगा हासिल जब दास गुरु का बन जायेगा।
        होगा जीवन सफल तेरा जब सतगुरु के गुण गायेगा।
            चलकर श्री मौज और आज्ञा में सतगुरु प्यारे को रिझाना है।।

Friday, November 11, 2016

रभु जी हमें भूल न जाना कर्म इतना फरमाना।

तर्ज़--बड़ा बेदर्द जहाँ है ये----।
        टेक--प्रभु जी हमें भूल न जाना कर्म इतना फरमाना।
                जैसे भी हो सके तो जल्दी ही आना।।

        1.        तुमसे बिछुड़ कर मेरे प्रीतम दिल को चैन न आये।
                  हर समय दुःख गम के बादल रहते दिल पे छाये।
                    दर्श की प्यासी आँखें हर पल पल ये तड़पें।
                        मुश्किल हो जाता है इक पल बिताना।।
        2.        तुम बिन सूनी सूनी लगती नगरी श्री आनन्दपुर की।
                  विरह अग्नि सी बढ़ जाती है पीर मेरे ह्मदय की।
                    लगे सब ओर अन्धियारा सूझे न कोई किनारा।
                        दुखी दिल को प्रभु धीर बँधाना।।
        3.        दिल का हाल सुनाऊँ किसको तुम बिन कौन है मेरा।
                  तुम संग ही बहारें मुझको जीवन में भी उजेरा।
                    सुन लो दिल की पुकार मेरे दयालु दातार।
                        अपने विरद की लाज बचाना।।
        4.        करुणा के सागर मेरे स्वामी जल्दी देना दीदार।
                  आपके श्री चरणों में दास की अर्ज़ ये बारम्बार।
                    न देखना मेरे अवगुण करना ये रहमत भगवन।
                         प्यासी अँखियों की प्यास बुझाना।।

Sunday, November 6, 2016

झल्ली जांदी न जुदाई सोहणे पीर दी

टेक-झल्ली जांदी न जुदाई सोहणे पीर दी, न किसे दा प्यारा बिच्छड़े।
    होवे अखिआं तों ओहले सोहणा यार जी, पैण बे-शुमार दुःखड़े।।
4.प्रेम सच्चे दा मैं हाल हाँ सुणावंदा। बिना गुरु दे ना होर कुझ भांवदा।
   लग्गे होण ढेर दौलतां हज़ार जी, ना किसे दा प्यारा बिच्छड़े।।
5.दस्सां गुरु दे विछोड़े वाला हाल जी। बिते इक दिन बराबर कई साल जी।
  कदी आँवदा ना सबर करार जी, ना किसे दा प्यारा विच्छड़े।।
7.इक पीर बिना सुन्ना दिससे जग्ग जी। लाटां मारदी जुदाई वाली अग्ग जी।
   दर्शन गुरु दा सीने नूँ देन्दा ठार जी, न किसे दा प्यारा विच्छड़े।।
8.'सतनाम जी'जुदाई झल्ल सके ना। याद कर "मस्ताना जी' नूं थके ना।
    नालों एस जुदाई देन्दा मार जी, ना किसे दा प्यारा विच्छड़े।।

Wednesday, November 2, 2016

छत्रछाया श्री सतगुरु की खुशियों का भण्डार।

तर्ज़-सबसे सुन्दर------।
टेक-छत्रछाया श्री सतगुरु की खुशियों का भण्डार।
        महिमा श्री सतगुरु जी की फैली सब संसार।।
            सदा तेरा प्यार पाऊं, और तुझको ही ध्याऊं।।
1.    निर्मल प्यार है पाया , प्रभु चरण शरण में आके।
        पाया प्रभु अविनाशी, कई जन्मों के भाग हैं जागे।
            पूरा सतगुरु पाया हमने, महिमा जिनकी अपार।।
2.    नाम को जपने वाला, होता है गुरु को प्यारा।
        अन्तर्मुख हो जो रहता , रहता जग से न्यारा।
            ज्ञान की ज्योति जगाते भगवन, गुरु हैं बख्शनहार।।
3.    अनहद नाद सुनाकर, सब कारज करते रास।
        शब्द की है ये कुन्जी, पूरे सतगुरु के पास।
            कई जन्मों के पुण्य करम से पाया है गुरुद्वार।।
4.    भाग हमारे जागे पाये हमने प्रभु प्यारे।
        खुशनसीब हैं सब पाये जो सुन्दर नज़ारे।
            यहाँ मिलेगा ऐसा हमको बिन स्वार्थ का प्यार।।
5.    धन्यवाद गुरु का दासा, शुक्रिया बारम्बार।
        एहसान गुरु का भारा, महिमा है अपरम्पार।
            भक्तों के आधार प्रभु हैं सन्तों के सिरताज।।

Thursday, October 27, 2016

इसे स्वर्ग कहें दुनियाँ का या कहें मोक्ष का द्वारा।

तर्ज़-तुझे सूरज कहूँ या चन्दा----।
टेक-इसे स्वर्ग कहें दुनियाँ का या कहें मोक्ष का द्वारा।
    दुनियाँ जिसे सीस झुकाती वो है दरबार तुम्हारा।।

1.गुरुदेव के दर्शन करना शुभ कर्मों का ही फल है।
  बिन भाग न दर्शन होते समझो यह बात अटल है।
  भगवान ने ही इस युग में लिया परमहँस अवतारा।।

2.प्रेमा भक्ति शान्ति का बस यही एक खज़ाना है।
  मिली सच्ची राहत उऩको जिन्होने इनको माना है।
   श्री मुख से रोज है बहती वचनों की अमृत धारा।।

3.यह परमार्थ का तकिया यह एक दरबार रूहानी।
  है फकीरी भी गोया यहाँ की है तख्ते सुलेमानी।
  छू लेता नील गगन को दरबार का जैकारा।।

4.सेवा सत्संग भजन के उपहार यहां से मिलते।
  पलटे हालत इस मन की अन्तर के पट हैं खुलते।
  जीवन रूपी कश्ती का दासा यही किनारा।।