मेरे मन में हुआ उजाला, सतगुरू दर्शन से
मैने पाया सुख निराला सतगुरू दर्शन से--दर्शन से गुरू दर्शन से
1 कैसा सुन्दर शुभ दिन आया, सतगुरू ने चरणों में बुलाया
हुई शान्त ये मन की ज्वाला, सतगुरू दर्शन से--दर्शन से
2 जन्म जन्म की भूखी प्यासी, बिन पानी ज्यों मीन उदासी
अब मिल गया अमृत प्याला, सतगुरू दर्शन से--दर्शन से
3 आज खुशी से झूमूं गाऊॅं, दिल की हालात किसे सुनाऊॅं
हुआ रोम रोम मतवाला.सतगुरू दर्शन से--दर्शन से
4 प्रेमी इस दर पे बलिहारी, सतगुरू ने की रहमत भारी
मेरी किस्मत का खुल गया ताला, सतगुरू दर्शन से--दर्शन से

No comments:
Post a Comment